jabalpurLatest

जबलपुर में विक्टोरिया अस्पताल में फ्रंट लाइन कोरोना योद्धा बैशाखू को लगा पहला टीका

जबलपुर। कोरोना वैक्सीन का पहला टीका विक्टोरिया अस्पताल में सफाई कर्मी बैशाखू को लगाया गया।

इस दौरान इसके पूर्व कार्यक्रम में सभी अधिकारियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संबोधन सुना। कार्यक्रम में केंद्रीय राज्यमंत्री प्रहलाद पटेल मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे।

जिले में कोरोना वेक्सिनेशन के पहले चरण की शुरूआत जिला अस्पताल से की गई । केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल, विधायक अजय विश्नोई, विधायक, अशोक रोहाणी एवं कलेक्टर कर्मवीर शर्मा ने दीप प्रज्वलित कर टीकाकरण अभियान का शुभारम्भ किया ।

जिले में कोरोना वेक्सीन लगाने के पहले चरण का शुभारम्भ समारोह जिला अस्पताल विक्टोरिया में आयोजित किया गया ।समारोह में केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद पटेल, विधायक अजय विश्नोई एवं,अशोक रोहाणी, कलेक्टर, कर्मवीर शर्मा, सयुंक्त संचालक स्वास्थ डॉ वाय एस ठाकुर भी मौजूद रहे।

समारोह में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संबोधन का लाइव प्रसारण किया गया। कार्यक्रम में डॉ जीतेंद्र जामदार ने भी कोरोना का टीका लगवाया।

कोरोना का टीका लगवाने के बाद सेवानिवृत्त संचालक स्वास्थ सेवायें डॉ के के शुक्ला ने वेक्सीन को पूरी तरह सुरक्षित बताया है ।

डॉ शुक्ला ने कहा कि न तो कोरोना वेक्सीन लगवाते समय और न ही वेक्सीन लगवाने के बाद उन्हें किसी तरह की कोई तकलीफ हुई है ।

कोरोना का टीका लगवाने और आॅब्जर्वेशन रूम में आधा घण्टे बिताने के बाद जिला अस्पताल विक्टोरिया से वापस घर जा रहे डॉ शुक्ला ने कहा कि सभी लोगों को कोरोना का टीका जरूर लगवाना चाहिये ।

उन्होंने लोगों से कोरोना वेक्सीन को लेकर मन में किसी तरह का डर या किसी भ्रम न पालने की अपील भी की । सेवानिवृत्त संचालक स्वास्थ सेवायें डॉ शुक्ला उन लोगों में शामिल हैं जिन्हें कोरोना वेक्सिनेशन के पहले चरण में आज सबसे पहले टीके लगाये गये ।

Back to top button