Latest

बड़ी खबर: सोनिया गांधी ने की कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफे की पेशकश, CWC की बैठक शुरू

नई दिल्ली। कांग्रेस में बड़े बदलाव की खबर के बाद सोनिया गांधी ने अंतरिम अध्य्क्ष पद से इस्तीफे की पेशकश कर दी है। cwc की बैठक के पूर्व ही सोनिया गांधी ने यह पेशकश की है।

कांग्रेस का अगला अध्यक्ष कौन होगा? यह सवाल एक साल बाद फिर पार्टी के सामने है। कांग्रेस वर्किंग कमेटी (सीडब्ल्यूसी) की बैठक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए शुरू हो चुकी है। इसमें अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी नया पार्टी प्रमुख चुनने के लिए कह सकती हैं।

इस बीच, दिल्ली स्थित पार्टी के मुख्यालय के बाहर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। कहा कि गांधी परिवार के बाहर का अध्यक्ष बना तो पार्टी टूट जाएगी।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम