jabalpur

बड़ी खबर: नगर निगम जबलपुर के वार्डों का आरक्षण 30 को

जबलपुर, यश भारत अपडेट@आशीष शुक्ला। नगर निगम जबलपुर के वार्डों का आरक्षण 30 जुलाई को दोपहर 12 बजे से मानस भवन में होगा ।

कलेक्टर एवं विहित प्राधिकारी भरत यादव ने इस बारे में आज मंगलवार को मध्यप्रदेश नगर पालिका नियम 1994 के नियम-5 के तहत सूचना जारी कर दी है।

जारी सूचना के अनुसार वार्डों के आरक्षण की यह कार्यवाही मध्यप्रदेश नगर पालिका अधिनियम 1956 की धारा 11(क) एवं मध्यप्रदेश नगर पालिका (अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग एवं महिलाओं के लिये वार्डों का आरक्षण) नियम 1994 के प्रावधानों के तहत की जायेगी आरक्षण की कार्यवाही नागरिकों की उपस्थिति में की जायेगी।इस दौरान इच्छुक व्यक्ति निर्धारित दिन, समय एवं स्थान पर मौजूद रह सकेंगे।

दोपहर 3 बजे से होगी सिहोरा और मझौली के वार्डों के आरक्षण की कार्यवाही 
नगर निगम जबलपुर के वार्डों के आरक्षण की कार्यवाही सम्पन्न होने के बाद 30 जुलाई को ही राईट टाउन जबलपुर स्थित मानस भवन में दोपहर 3 बजे से नगर पालिका सिहोरा एवं दोपहर 3.30 बजे से नगर परिषद मझौली के वार्डों का पुनः आरक्षण किया जायेगा।

दोनों स्थानीय निकायों के वार्डों के दोबारा आरक्षण की यह कार्यवाही पूर्व में 30 जनवरी को हुये आरक्षण में त्रुटि होने की वजह से की जा रही है।

सीहोरा और मझौली के वार्डों के आरक्षण की यह नागरिकों की मौजूदगी में की जायेगी । कलेक्टर एवं विहित प्राधिकारी भरत यादव द्वारा नगर पालिका सिहोरा एवं नगर परिषद मझौली के वार्डो के आरक्षण की कार्यवाही के लिये भी आज मंगलवार को सूचना जारी कर दी गई है।

Back to top button