जबलपुर, (यशभारत ब्रेंकिंग@आशीष शुक्ला) अभी आई रिपोर्ट में 3 नए कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। उड़िया मोहल्ला के महिला और युवक के साथ भारतीय खादी भंडार के संचालक का पुत्र कोरोना पॉज़िटिव आयेे हैं।
आईसीएमआर की एनआईआरटीएच लैब से आज मंगलवार की शाम मिली जाँच रिपोर्ट्स में कोरोना के 3 और पॉजिटिव प्रकरण सामने आये हैं।
कोरोना पॉजिटिव मिले व्यक्तियों में उड़िया मोहल्ला छोटी ओमती निवासी 46 वर्ष की महिला एवं 29 साल का युवक तथा भारतीय खादी भंडार के संचालक का पुत्र उम्र 22 वर्ष शामिल है ।
भारतीय खादी भंडार के संचालक पूर्व में कोरोना संक्रमित पाये जा चुके हैं । जबकि उड़िया मोहल्ला के कोरोना पॉजिटिव महिला और युवक इस क्षेत्र के पूर्व में पॉजिटिव मिली महिलाओं के सम्पर्क में रहे हैं।

