Friday, May 22, 2026
Latest:
jabalpur

Jabalpur Corona Evening Update: पनागर निवासी सहित चार की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव

जबलपुर। आईसीएमआर की एनआईआरटीएच और मेडिकल कॉलेज की वायरोलॉजी लैब से आज रविवार की शाम मिली जाँच रिपोर्ट्स में कोरोना के चार और पॉजिटिव मामले सामने आये हैं ।

नये कोरोना संक्रमितों में एक जुलाई को मुंबई से राजेंद्रनगर सुपरफास्ट ट्रेन द्वारा लौटे बिलखरवा बेलखाडू तहसील पनागर निवासी 28 वर्षीय युवक, पूर्व में संक्रमित मिले बैग व्यवसायी की बहन, गणेश मंदिर के पास नुनहाई निवासी 35 वर्षीय महिला तथा भारतीय खादी भण्डार के संचालक के परिवार की 47 एवं 25 साल की दो महिला सदस्य शामिल हैं, जिसे पहले पॉजिटिव पाया गया था ।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम