Site icon Yashbharat.com

बड़ी खबर: जबलपुर में आज फिर कोराना वायरस से एक और मौत

corona

आशीष शुक्ला..

जबलपुर। गोराबाज़ार,जबलपुर निवासी 74 वर्षीय महिला को दिनांक 16/08/20 को सुबह 10:40 बजे मेडिकल कॉलेज में कोविड पॉजिटिव आईसीयू में भर्ती किया गया।

मरीज एक कोविड पॉजिटिव मरीज के संपर्क में आयीं थीं। जिसके चलते उनका कोविड का टेस्ट 9/08/20 को कराया गया था।

उनकी रिपोर्ट 13/08/20 को पॉजिटिव आई। लक्षण न होने के कारण वे घर पर ही रहीं। अचानक साँस लेने मे तकलीफ़ की वजह से उन्हे अस्पताल लाया गया। उन्हे बीपी की बीमारी पहले से थी।

भर्ती के समय उनमे नियमोनिया के लक्षण पाए गए। उन्हे बचाने के लिए अथक प्रयास किये गए परंतु उन्हे बचाया नहीं जा सका। उनकी मृत्यु दिनांक 16/08/20 को ही शाम 06:30 बजे हो गयी।

Exit mobile version