katniमध्यप्रदेश

बड़ी खबर: गुजरात से कटनी लौटे दो युवक कोरोना पॉजिटिव, 81 पहुंची संक्रमितों की संख्या

कटनी। गुजरात से उमरियापान के ग्राम छोटा कछारगांव लौटे दो युवक कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।

जानकारी के मुताबिक 10-12 दिन पूर्व 25 वर्षीय और 29 वर्षीय युवक गुजरात से वापस आये थे। दोनों युवक अपने घर पर ही क्वारन्टीन थे और 22 जुलाई को सेम्पल देने स्वास्थ्य केंद्र आये थे।

इनके सेम्पल लेकर जांच के लिए जबलपुर भेजे गए थे, जिनके कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। दोनों को कोविड केयर सेंटर में भर्ती किया गया है। जिले में अब कुल 81 केस हो गए हैं, जिसमे 40 लोगों को डिस्चार्ज किया जा चुका है।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम