बड़ी खबर : कटनी में लॉकडाउन के दिन कोरोना विस्फोट, 11 पॉजिटिव, इन क्षेत्रों के हैं रहने वाले
कटनी। कटनी जिले में आज रविवार लॉक डाउन के दिन एक बार फिर कोरोना विस्फोट हुआ है। अहमदाबाद से मिली 387 सेम्पल की रिपोर्ट में 11 लोगों के पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई है।
जिसमे एमईएस कालोनी माधवनगर निवासी 49 वर्षीय पुरुष, नेहरू वार्ड निवासी 28 वर्षीय युवक, आरपीएफ थाने में पदस्थ 25 वर्षीय पुरूष, ग्राम चाका निवासी 34 वर्षीय युवक, डन कालोनी निवासी 20 वर्षीय युवक शामिल है ।
वहीं माधवनगर का ही निवासी 40 वर्षीय पुरूष, बिलहरी निवासी 23 वर्षीय युवक, बहोरीबंद के ग्राम बचैया निवासी 45 वर्षीय पुरूष, बहोरीबंद के ग्राम हरदुआ निवासी 40 और 18 वर्षीय युवक एवं ढीमरखेड़ा के ग्राम मढ़ाना निवासी 20 वर्षीय युवक कोरोना पॉजिटिव में शामिल है।

