बड़ी खबर: कटनी में निकला तीसरा कोरोना पॉजिटिव
कटनी। कटनी में देर रात फिर से चिंतित करने वाली खबर आई। पिछले दो माह से प्रदेश के ग्रीन जोन में बनी कटनी में बीते एक सप्ताह से भी कम समय मे तीसरे पॉजिटिव मरीज की पुष्टि हो गई है।
इससे पहले तो 2 पॉजिटिव कटनी शहर में एक ही परिवार के आये थे इस बार कोरोना ने कटनी के ग्रामीण क्षेत्र में दस्तक दे दी है ।
उमरिया पान में मुंबई से काम करके 2 दिन पहले ही लौटे एक व्यक्ति का कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आया।
मिली जानकारी के अनुसार जिले से दो दिन पहले 7 सेम्पल भेजे गए थे। इन्हीं में से उमरियापान का यह व्यक्ति भी शामिल था। बाकी 6 सैम्पल निगेटिव आये हैं।

