Coronakatni

बड़ी खबर: कटनी जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में बेकाबू हो रहा कोरोना, ICMR की रिपोर्ट में मिले 15 नए मरीज

कटनी। कटनी Katni जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में कोरोना Corona संक्रमण अब बेकाबू होता जा रहा है। सेम्पलिंग बढ़ने के साथ गई मरीजों की संख्या में भी इजाफा हो रहा है।

जानकारी के मुताबिक आज रात ICMR जबलपुर Jabalpur से मिली रिपोर्ट में 15 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है।

जिसमे विलायत कला बड़वारा निवासी 22 वर्षीय युवती, कैमोर निवासी 42 वर्षीय पुरूष, ACC गेस्ट हाउस कैमोर निवासी 51 वर्षीय पुरूष, कन्हवारा वार्ड नम्बर 10 निवासी 32 वर्षीय युवक, डिथवारा वार्ड नम्बर 4 निवासी 7 वर्षीय बालक शामिल है।

वहीं पहाड़ी निवार निवासी 14 वर्षीय किशोर, बाकल बहोरीबंद निवासी 18 वर्षीय युवती, पिंडरई ढीमरखेड़ा निवासी 22 वर्षीय युवक, बरेली ढीमरखेड़ा निवासी 16 वर्षीय किशोरी, कोठी ढीमरखेड़ा निवासी 21 वर्षीय युवती भी पॉजिटिव मिले।

इधर शहर में मित्तल रेजीडेंसी नई बस्ती निवासी 37 और 35 वर्षीय महिला, नई बस्ती निवासी 35 वर्षीय महिला, मदन मोहन चौबे वार्ड निवासी 60 वर्षीय महिला एवं शिवधाम गली स्टेशन रोड निवासी 63 वर्षीय पुरूष शामिल है।

इस तरह जिले में अब कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 1276 हो गई है। जिले में अब तक 1050 से ज्यादा मरीज कोरोना से जंग जीत चुके हैं।

Back to top button