Site icon Yashbharat.com

ब्रिटेन के 4 वर्षीय प्रिंस जॉर्ज आईएस के निशाने पर, मिली जान से मारने की धमकी

prince george 29 10 2017

लंदन। ब्रिटेन के राजकुमार प्रिंस विलियम और केट मिडिलटन के बेटे प्रिंस जॉर्ज (4) अब आईएस के निशाने पर हैं। ब्रिटिश मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएस) की हिट लिस्ट में प्रिंस जॉर्ज का नाम है और उसने प्रिंस जॉर्ज को जान से मारने की धमकी भी दी है।

यह धमकी इस्लामिक स्टेट की ओर से सोशल मीडिया पर पोस्ट की गई थी। प्रिंस जॉर्ज ने हाल ही में सेंट्रल लंदन में अपनी स्कूली पढ़ाई की शुरुआत की है।

ब्रिटेन के अखबार ‘स्टार संडे’ की रिपोर्ट के अनुसार इस्लामिक स्टेट द्वारा की गई पोस्ट में प्रिंस जॉर्ज के नए स्कूल के सामने उनकी एक तस्वीर पोस्ट की गई थी।

इस तस्वीर के साथ एक कैप्शन भी लगा था जिसमें लिखा गया था, ‘स्कूल स्टार्ट्स अर्ली।’ अखबार ने अपनी रिपोर्ट में इस बात का भी जिक्र किया कि उस पोस्ट में अरबी भाषा में भी कुछ लिखा गया था।

इस्लामिक स्टेट अपनी पोस्ट के लिए टेलीग्राम ऐप का इस्तेमाल करता है क्योंकि इसमें यूजर की लोकेशन छिपी हुई होती है।

‘स्टार संडे’ ने इस बात की पुष्टि की है कि उनकी जांच में यह बात सामने आई है कि इस्लामिक स्टेट द्वारा की गई उस पोस्ट में प्रिंस जॉर्ज को ही निशाना बनाया गया था।

इससे पहले भी प्रिंस जॉर्ज की सुरक्षा पर सवाल उठते रहें हैं। जॉर्ज के स्कूल ज्वाइन करने से पहले ही वहां एक संदिग्ध महिला को भी देखा गया था।

Exit mobile version