Latest

UK Royal Family: शाही परिवार में दरार! किताब में खुलासा-प्रिंस विलियम और हेरी के रि‍श्‍ते में फूट, छोटे भाई की पत्‍नि‍ मेगन मार्कल को मां प्रि‍ंसेस डायना के गहने पहनने से किया था मना

UK Royal Family: शाही परिवार में दरार! किताब में खुलासा-प्रिंस विलियम और हेरी के रि‍श्‍ते में फूट, छोटे भाई की पत्‍नि‍ मेगन मार्कल को मां प्रि‍ंसेस डायना के गहने पहनने से किया था मना

UK Royal Family: शाही परिवार में दरार! किताब में खुलासा-प्रिंस विलियम और हेरी के रि‍श्‍ते में फूट, छोटे भाई की पत्‍नि‍ मेगन मार्कल को मां प्रि‍ंसेस डायना के गहने पहनने मना से किया था।  ब्रिटेन के शाही परिवार में आपसी अनबन के बीच एक चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। सूत्रों के अनुसार, यह किस्सा प्रिंस हैरी और मेगन मार्कल के शादी से जुड़ा है। दरअसल, शादी के दौरान प्रिंस विलियम ने मेगन मार्कल को राजकुमारी डायना के गहने पहनने नहीं दिया था। प्रिंस विलियम जिन्होंने अपनी मां की सगाई की अंगुठी से केट मिडलटन को प्रपोज किया था, वह शुरुआत से ही प्रिंस हैरी और मेगन मार्कल की शादी से नाखुश थे। उन्होंने अपने छोटे भाई प्रिंस हैरी से मेगन के साथ रिश्ते को ठंडा करने का अनुरोध भी किया था।

Bajra Ki Roti: झांसी की रानी के शौर्य गााथा से प्रेरि‍त होकर नाम रखा मनु, दादी बोलीं-बाजरे की रोटी व दही है मनु की पसंद

विलियम अपने भाई और मेगन के रिश्ते से चिंतित थे

प्रिंस विलियम ने अपने छोटे भाई प्रिंस हैरी से मेगन मार्कल के साथ अपने रिश्ते को ठंडा रखने का अनुरोध किया, जिससे की अभिनेत्री मेगन शाही परिवार के तौर तरीकों में अच्छी तरह से ढल जाए। इन सभी बातों का जिक्र शाही लेखक रॉब जॉबसन ने अपनी आगामी किताब ‘कैथरीन, द प्रिंसेस ऑफ वेल्स’ में किया है। उन्होंने अपनी किताब में मेगन मार्कल के शाही परिवार में शामिल होने के दौरान परिवार में आई दरारों का जिक्र किया।

प्रिंस विलियम अभी भी अपने भाई और उनकी पत्नी को लेकर चिंतित है। उन्होंने रानी से यह आश्वासन मांगा था कि मेगन मार्कल शाही परिवार में शामिल होने के बाद कभी भी उनकी मां के गहनों का इस्तेमाल नहीं करेगी। इस किताब के अनुसार, मेगन मार्कल के शाही परिवार में शामिल होने से पहले ही दोनों भाइयों के बीच संबंध खराब हो गए थे। जॉबसन ने बताया कि प्रिंस विलियम और केट मिडलटन ने प्रिंस हैरी और मेगन मार्कल के रिश्ते जिस तरह से तेजी से बढ़ रहे थे, उसे लेकर चिंता जताई थी।

शादी से पहले ही दोनों भाइयों के रिश्ते हो गए थे खराब

प्रिंस हैरी ने बताया कि विलियम और कैट की सद्भावना उनकी शादी की तैयारी से पहले ही खत्म हो गई थी। विलियम ने अपने भाई से कहा था कि उनका मानना है कि मेगन को शाही जीवन में ढलने के लिए अधिक समय देना बेहतर होगा। इसी के साथ उन्होंने रिश्ते को ठंडा करने का भी सुझाव दिया। इसी के बाद से दोनों भाइयों के बीच के रिश्ते तेजी से खराब होने लगे। किताब में एक खुलासा यह भी किया गया कि मेगन के रिश्ते प्रिंस विलियम और प्रिंसेस केट के साथ कुछ ज्यादा अच्छे नहीं थे, क्योंकि मार्कल शाही परिवार में पदों को लेकर गंभीर नहीं थीं।

एक साल पहले जब प्रिंस हैरी का संस्मरण ‘स्पेयर’ रिलीज हुआ, तो इसने दुनिया को चौंका दिया। इसमें प्रिंस हैरी और विलियम के बीच विभाजन को लेकर बात की गई ती। इसके अलावा कई अन्य खुलासे भी शामिल थे। बताया गया कि कैसे ब्रिटिश शाही सिंहासन के उत्तराधिकारी प्रिंस विलियम ने 2019 में हैरी को कथित तौर पर धक्का देकर गिरा दिया था।
अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करें

Back to top button