Latestअंतराष्ट्रीय

बेरूत के तट पर खड़े पटाखों से भरे जहाज में धमाका, 10 किलोमीटर दूर तक घरों में नुकसान पहुंचा, सरकार को रॉकेट हमले का शक

लेबनान की राजधानी बेरूत में मंगलवार शाम बड़ा धमाका हुआ। तट के पास खड़े एक जहाज में विस्फोट हुआ, जो पटाखों से भरा हुआ था। धमाका इतना भीषण था कि 10 किलोमीटर के दायरे में मौजूद घरों को नुकसान पहुंचा है। लेबनान के स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि पूरे देश में धमाके की आवाज सुनी गई है। जिस तरह का ये धमाका है, हमें रॉकेट स्ट्राइक या विस्फोटक से जहाज को उड़ाने का शक है। ये जानबूझकर किया गया भी हो सकता है, या फिर वजह कुछ और भी हो सकती है।

न्यूज एजेंसी रायटर्स ने सुरक्षाबलों और डॉक्टर्स के हवाले से बताया कि हमले में 10 लोगों की जान गई है। विस्फोट में 10 किलोमीटर तक के घरों को नुकसान हुआ है। घटनास्थल से कई किलोमीटर दूर रहने वाली बेरुत निवासी रानिया मसरी ने बताया, ‘‘विस्फोट इतना तेज था कि घर की खिड़कियां टूट गईं। मुझे लगा कि यह भूकंप है।’’

वहीं, लेबनान की स्टेट न्यूज एजेंसी एनएनए ने कहा कि यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि धमाका कैसे हुआ और गोदाम मे किस तरह के विस्फोटक रखे थे।

66 1596558505
बेरुत में हुए धमाके में काफी नुकसान हुआ है।
44 1596562716
धमाके के बाद हर तरफ बस धुआं उठने लगा।

बड़ी संख्या में लोग घायल

स्थानीय न्यूज चैनल एलबीसी ने स्वास्थ्य मंत्री के हवाले से कहा कि बड़ी संख्या में लोग घायल हुए हैं। काफी ज्यादा नुकसान हुआ है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में विस्फोट के बाद शहर के कई हिस्से में धुआं फैल गया। आसपास रहने वाले लोगों का कहना था कि धमाके से खिड़कियां टूट गईं और एक घर की छत भी गिर गई।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम