Site icon Yashbharat.com

बेटे ने ममेरे भाई के साथ मिलकर कर दी पिता की हत्या

murder

murder

खंडवा। मां को प्रताड़ित करने वाले पिता को बेटे ने मौत के घाट उतार दिया। पत्थर से सिर कुचलकर पिता की हत्या कर दी। हत्या करने में उसका साथ ममेरे भाई ने दिया। मामले का खुलासा गुरुवार को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रकाश परिहार ने किया। 19 वर्षीय आरोपित लोकेश और उसके 17 वर्षीय नाबालिग भाई को गिरफ्तार किया है। दोनों को पूछताछ के बाद कोर्ट पेश कर जेल भेज दिया गया।

हरसूद पुलिस को अंधे कत्ल की गुत्थी को सुलझाने में सफलता मिली है। पुलिस कंट्रोल रूम में यह जानकारी देते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक परिहार ने बताया कि 29 मार्च को हरसूद थाना क्षेत्र के ग्राम बोरीबारी में घोड़ा पछाड़ नदी के पुल के नीचे अज्ञात व्यक्ति का शव मिला था। मर्ग कायम कर मामले की जांच की गई। इस पर ज्ञात हुआ की शव 43 वर्षीय गोकुल पुत्र जगदीश पंवार निवासी ग्राम सेमेरूड का है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गोकुल की हत्या होने की पुष्टी हुई। जिसके बाद अज्ञात आरोपित पर हत्या का प्रकरण दर्ज कर मामले की जांच शुरू की गई। जांच में यह बात सामने आई की 28 मार्च को गोकुल अपनी पत्नी और बच्चों से मिलने होली पर हरसूद आया था। इसके बाद उसका पुत्र लोकेश अपने मामा के लड़के के साथ बाइक पर उसे बैठाकर छोड़ने जा रहे थे। इस बीच सड़ियापानी रेलवे ब्रिज पर गोकुल का अपने पुत्र लोकेश से विवाद हुआ। इसके बाद लोकेश ने अपने ममेरे भाई के साथ मिलकर पिता की हत्या कर दी। इसके बाद उसके शव को बाइक पर रखकर घोड़ा पछाड़ नदी पर बने पुल पर ले गए। यहां पुल के उपर से शव फेंककर दोनों घर आ गए थे। इस मामले में उप निरीक्षक रूपसिंह सोलंकी, एएसआई परसराम पाटीदार, आरक्षक दिलीपए राधेश्याम पाल, ब्रम्हानंद, राजमल चौहान और जितेंद्र गिनहोरे की अहम भूमिका रही । अंधे कत्ल का 48 घंटे में खुलासा करने वाली उक्त टीम को पुलिस अधीक्षक विवेक सिंह ने पुरस्कृत करने की घोषणा की है। प्रेसवार्ता के दौरान हरसूद एसडीओपी रविंद्र वास्कले और हरसूद थाना प्रभारी अमित कोरी मौजूद रहे।

Exit mobile version