Site icon Yashbharat.com

बू सबकी फटेगी” से मल्लिका करेंगी तुषार संग डेब्यू,पढ़ें शेखावत के बिंदास बोल

27 06 2019 tussar kapoor 19348949 m

नई दिल्ली। बात नही मानी इसलिए हाथ से निकल गई कई फिल्में।

अभिनेत्री मल्लिका शेरावत ने चौंका देने वाला खुलासा किया है। उनका कहना है कि उन्होंने कई फिल्में सिर्फ इसलिए गवां दी क्योंकि उन्होंने किसी एक्टर, डायरेक्टर और प्रोड्यूसर की बात नहीं मानी।

मल्लिका ने बताया है कि कई एक्टर और डॉयरेक्टर-प्रोड्यूर सिर्फ अपनी गर्लफ्रेंड के साथ काम करना पसंद करते हैं। मल्लिका ने किसी एक्टर के साथ डेटिंग नहीं की। कभी किसी की गर्लफ्रेंड नहीं बनी। इसलिए उन्हें बॉलीवुड में फिल्में ही कम मिलीं। कई फिल्मों से उन्हें निकाल दिया गया। हालांकि मल्लिका का यह भी कहना है कि फिल्म इंडस्ट्री में कभी उनसे सेक्सुअल फेवर की डिमांड नहीं हुई। मल्लिका की मानें तो उनकी पर्सनालिटी काफी बोल्ड है, इसलिए कोई उनसे कुछ गलत पूछने की हिम्मत ही नहीं कर पाया होगा।

हॉरर कॉमेडी फिल्म से कर रहीं डिजिटल डेब्यू

एकता कपूर की वेब सीरीज बू सबकी फटेगी से तुषार और मल्लिका अपना डिजिटल डेब्यू करने जा रहे हैं। मल्ल‍िका का ड‍िज‍िटल डेब्यू उनके लिए बेहद खास है क्योंकि लंबे वक्त से वो फिल्मों से दूर रही हैं। मल्ल‍िका की ये फिल्म एक हॉरर कॉमेडी सीरीज है।

17 साल बाद तुषार कपूर के साथ

फिल्म में तुषार और मल्लिका के अलावा कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक, कीकू शारदा नजह आएंगे। वहीं शेफाली जरीवाला, साक्षी प्रधान, श्वेता गुलाटी, अनिल चरणजीत और संजय मिश्रा का भी अहम किरदार है मल्लिका इस वेब सीरीज में हसीना नाम की लड़की का किरदार निभाएंगी। वह 17 साल बाद तुषार कपूर संग फिल्म में नजर आने वाली हैं

Exit mobile version