बॉलीवुड पर Income Tax का शिकंजा: विदेशों में फंड ट्रांसफर को लेकर रकुल प्रीत सिंह, वाशु भगनानी और पैनोरमा स्टूडियोज पर छापेमारी

बॉलीवुड पर Income Tax का शिकंजा: विदेशों में फंड ट्रांसफर को लेकर रकुल प्रीत सिंह, वाशु भगनानी और पैनोरमा स्टूडियोज पर छापेमारी

मुंबई: फिल्म प्रोजेक्ट्स, विदेशी डिस्ट्रीब्यूशन और आउटडोर शूटिंग के नाम पर कथित तौर पर बड़ी रकम विदेशों में भेजे जाने के मामले में आयकर विभाग (Income Tax Department) ने बड़ी कार्रवाई शुरू की है। मुंबई में बॉलीवुड फिल्म उद्योग से जुड़े दिग्गजों, अभिनेत्रियों और प्रोडक्शन हाउस के करीब 12 ठिकानों पर ताबड़तोड़ तलाशी अभियान जारी है।

इस कार्रवाई के बाद पूरी फिल्म इंडस्ट्री में हड़कंप मच गया है।

जांच के दायरे में कौन-कौन शामिल?

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, आयकर विभाग की अलग-अलग टीमें कई प्रमुख हस्तियों और उनसे जुड़ी कंपनियों के परिसरों पर वित्तीय रिकॉर्ड खंगाल रही हैं:

छापेमारी की मुख्य वजह: ‘विदेशी लेन-देन और टैक्स चोरी की आशंका’

आयकर विभाग को पिछले कुछ समय से लगातार ऐसी इनपुट्स मिल रही थीं कि फिल्म निर्माण और विदेशी डिस्ट्रीब्यूशन के आड़ में बड़े पैमाने पर धन विदेशों में भेजा जा रहा था।

आगे क्या?

विभाग की ओर से फिलहाल कोई विस्तृत आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने और जब्त दस्तावेजों के विश्लेषण के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि टैक्स नियमों का उल्लंघन हुआ है या नहीं। फिलहाल 12 ठिकानों पर तलाशी अभियान और पूछताछ जारी है।

↑
Exit mobile version