बीजाडांडी: जबलपुर से आई महिला निकली कोरोना पॉजीटिव

आशीष शुक्ला…

बीजाडांडी।  बीजाडांडी विकासखंड के रमतिला गांव की 23 वर्षीय महिला की रिपोर्ट कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजीटिव प्राप्त हुई है।

जानकारी के अनुसार यह महिला 19 अगस्त को जबलपुर से स्कूटी द्वारा रमतिला पहुंची थी। महिला को उपचार के लिए कोरोना केयर सेंटर में भर्ती कराया जा रहा है।

कलेक्टर हर्षिका सिंह ने संक्रमित महिला के संपर्क में आए व्यक्तियों का स्वास्थ्य परीक्षण एवं कोरोना जांच कराने के निर्देश दिए हैं।

↑
Exit mobile version