Site icon Yashbharat.com

बिजली ग्रिड टॉवर हाईवोल्टेज ड्रामा, ऊपर चढ़ा पति, पत्नी से बोला तू मायके मत जइयो..

n232699376b0298e78359c33cc8d95fdb7b6a5198ec3731a4042c2499f64ed7c9e2c28e751

बड़वानी: बड़वानी जिले के टेमला गांव से अनोखा मामला सामने आया है. यहां पत्नी के मायके जाने से दुखी होकर एक पति बिजली के टावर पर चढ़ गया. पति के इस हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गयी. कुछ ही देर में पुलिस भी मौके पर पहुंच गयी. पति का कहना था कि अगर पत्नी मायके चली गयी तो वह टावर से कूद जाएगा.

पत्नी से हुआ था विवाद
पूरा मामला ये है कि टेमला गांव के मोलीचंद और उसकी पत्नी में किसी बात को लेकर विवाद हो गया. बात इतनी बढ़ गयी कि पति से नाराज पत्नी मायके जाने लगी. पहले तो मोलीचंद ने पत्नी को रोका लेकिन जब वह नहीं मानी तो वह बिजली के टावर पर चढ़ गया.

ये देखकर आसपास के लोग भी जमा हो गया. मोलीचंद ने जोर-जोर से चिल्लाकर कर कहा कि अगर पत्नी उसे छोड़कर मायके चली जाएगी तो वह टावर से कूद जाएगा. क्योंकि वह पत्नी के बिना रह नहीं पाएगा.

नीचे उतर आओ नहीं जाऊंगी मायके
मोलीचंद की पत्नी ने देखा कि वह टावर से नीचे नहीं उतरने की जिद पर अड़ा है. आखिरकार उसने मायके नहीं जाने का फैसला किया और पति से नीचे उतरने के लिए कहा. मायके नहीं जाने का आश्वासन मिलने के बाद ही पति टॉवर से नीचे उतरा लेकिन इस दौरान जमकर ड्रामा चलता रहा.

चालू था बिजली का टावर
ग्रामीणों ने बताया कि मोलीचंद मानसिक रुप से थोड़ा कमजोर है. वह बड़ी लाइन के बिजली के टावर पर चढ़ गया था. गनीमत रही की कोई हादसा नहीं हुआ. ग्रामीणों ने पुलिस से टावर को कवर करने की मांग की है. ताकि आगे से इस तरह की घटनाएं न हो.

Exit mobile version