मध्यप्रदेश
बाल बाल बचे ADJ, कार ट्रक से टकराई : पत्नी,बेटा-बेटी सहित खुद हुए घायल

शिवपुरी। शिवपुरी झांसी फोरलेन सुरवाया थाना अंतर्गत बुधवार की दाेपहर कार और ट्रक की जबरदस्त टक्कर में झाबुआ में पदस्थ एडीजे परिवार सहित घायल हो गए। हादसे में एडीजे, उनकी पत्नी और दो बच्चे भी घायल हुए हैं। जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
घटना की खबर पाक कई अाला अधिकारी घटना स्थल और अस्पताल जा पहुंचे थे। जानकारी के अनुसार मूलरूप से तरीचरकलां निवाड़ी जिला टीकमगढ के रहने वाले एडीजे राजेशकुमार 50 पुत्र रामेश्वरप्रसाद देवलिया दीपावली मनाकर अपने परिवार सहित कार से निवाडी के तरीचरकलां से झाबुआ जा रहे थे।








