नई दिल्ली। स्व. प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू का जन्म दिवस 14 नवम्बर देशभर में बच्चों द्वारा ‘बाल दिवस’ के तौर पर मनाया जाता है। परन्तु ऐसा लगता है कि यह अब बीते समय की बात हो जाएगी यदि सरकार द्वारा भाजपा सांसद द्वारा दिया प्रस्ताव मान लिया जाता है। भाजपा के प्रवेश साहिब सिंह वर्मा जो दिल्ली से लोकसभा सांसद हैं, ने एक अभियान प्रारंभ किया है कि 14 नवम्बर को बाल दिवस मनाने की परम्परा का परित्याग कर देना चाहिए। इसके स्थान पर दिसम्बर में बाल दिवस मनाना चाहिए जब गुरु गोबिंद सिंह के दोनों पुत्रों को किले की बाहरी दीवार में खाई बनाकर बीच में खड़ा कर जीवित ही चिनवा दिया गया था। यह हस्ताक्षर अभियान पूरी गति से चल रहा है तथा भाजपा सांसद इस संबंध में प्रधानमंत्री को ज्ञापन भी सौंपेंगे।
Related Articles
बहराइच के कतर्नियाघाट में दिखी विशालकाय मॉनिटर लिजर्ड: मानसून के कारण बिलों से बाहर निकल रहे दुर्लभ जीव
1 day ago
भारतीय अर्थव्यवस्था और बैंकिंग प्रणाली पर गहराया विदेशी निवेशकों का भरोसा: 2026 में जुटाए $12 अरब का विदेशी कर्ज, RBI के फैसले से मिली मजबूती
1 day ago
मध्य प्रदेश में बारिश से भारी तबाही: रीवा, सतना और पन्ना में नदियां-नाले उफान पर; बहे बाइक सवार और डंपर, 150 से अधिक गांव प्रभावित
1 day ago
हॉकी वर्ल्ड कप 2026: आज मेजबान नीदरलैंड्स से टकराएगी टीम इंडिया, सेमीफाइनल के लिहाज से बेहद अहम मुकाबला
1 day ago




