बारिश से बचने पेड़ के नीचे खड़ा हुआ ऊपर से आ गई मौत

images 20 1

जबलपुर। थाना कुंडम अंतर्गत ग्राम सहजरी टोला में कल दोपहर आकाशीय बिजली गिरने से एक 26 वर्षीय युवक की मौत हो गई।

बिजली का शिकार बनने वाले युवक का नाम राजेश पिता सेवाराम परस्ते उम्र 26 वर्ष निवासी ग्राम सहजरी टोला है।

राजेन्द्र कल दोपहर अपने पिता के साथ खेत में काम करने गया था, दोपहर लगभग 12:30 बजे बरसात होने लगी तो राजेश परस्ते पास ही दौड़कर महुआ के पेड़ के नीचे खड़ा हो गया, उसी समय अचानक आकाशीय बिजली गिरी जिससे मौके पर ही राजेश परस्ते की मृत्यु हो गई।

सूचना पर पहुंची कुंडम पुलिस के द्वारा पंचनामा कार्यवाही कर शव को पी एम हेतु भिजवाते हुए मर्ग कायम कर जांच में लिया गया है l

इसे भी पढ़ें-  भिंड में संदिग्ध परिस्थितियों में जबलपुर निवासी बैंक उप प्रबंधक की मौत: बंद कमरे में मिली एक सप्ताह पुरानी सड़ी-गली लाश; मौके से शराब की बोतल बरामद

Leave a Reply