राष्ट्रीय

बाबर की नहीं भगवान राम की औलाद हैं भारत के मुसलमान: गिरिराज सिंह

केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने देश में रह रहे मुसलमानों की धार्मिक पहचान पर फिर से बयान दिया है। गिरिराज सिंह ने कहा है कि भारत में रहने वाले मुस्लिम मुगल शासक बाबर की औलाद नहीं हैं बल्कि वह भी हिन्दुओं जैसे भगवान राम की संतान हैं। राजस्थान के जोधपुर में रविवार (26 नवंबर) को गिरिराज सिंह ने कहा कि भारत में रहने वाले मुसलमान और हिन्दू एक ही वंशज और एक ही कुल के हैं। उन्होंने कहा कि भारत में रहने वाला मुस्लिम बाबर की औलाद नहीं है, वह राम का वंशज है। गिरिराज सिंह ने कहा कि भारत के मुसलमानों को अयोध्या में राम मंदिर निर्माण में सहयोग करना चाहिए। अपने विवादित बयान के लिए चर्चा में रहने वाले गिरिराज सिंह ने कहा भारत में हिन्दू-मुसलमानों की धर्म पद्धति भले ही अलग-अलग हो लेकिन उनके पूर्वक एक हैं। गिरिराज सिंह ने कहा, ‘जिस तरह शिया मुसलमान भाई आगे बढ़े हैं, उसी तरह सुन्नी भाई भी आगे बढ़ें और समाज में समरसता बढ़ाने में योगदान दें।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply