बागी धीरज पटेरिया को भाजपा ने किया 6 वर्ष के लिए निष्कासित

जबलपुर। विधानसभा चुनाव के दौरान जबलपुर की उत्तर मध्य विधानसभा सीट से दावेदारी कर रहे राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य तेवर वह भाजपा के बागी प्रत्याशी धीरज पटेरिया को BJP के प्रदेश संगठन ने छह वर्ष के लिए निष्कासित कर दिया है। जानकारी के अनुसार पार्टी से बगावत कर अन्य दलों या निर्दलीय चुनाव लड़ने जा रहे कई नेताओं को पार्टी के अधिकृत उम्मीदवार के खिलाफ चुनाव नहीं लड़ने के लिए मना रही थी। लगभग एक दर्जन नेताओं ने नाम वापस ले लिया था, लेकिन करीब पांच दर्जन नेता नहीं माने। इसके बाद प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह की मौजूदगी में हुई वरिष्ठ नेताओं की बैठक में बगावती तेवर दिखाने वाले ऐसे नेताओं को छह वर्ष के लिए निष्कासित कर दिया गया।
इनमें मुख्य रूप से दमोह और पथरिया से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में डटे रहने वाले पूर्व मंत्री रामकृष्ण कुसमारिया, गुना जिले के बामोरा से पूर्व मंत्री के एल अग्रवाल, जबलपुर से धीरज पटेरिया, भिंड से नरेंद्र सिंह कुशवाह और अंबरीश शर्मा शामिल हैं। धीरज के सहयोगियों पर चुनाव बाद गिरेगी गाज। विधानसभा चुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भाजपा को वोट देने वाले धीरज पटेरिया का साथ दे रहे युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं पर चुनाव प्रचार पार्टी कार्रवाई कर सकती है।








