Site icon Yashbharat.com

बहोरीबंद विधायक तथा कलेक्टर की अच्छी पहल, इस गांव में एक दिन में बना टीकाकरण का रिकार्ड

wp 1623325951880

कटनी। बहोरीबंद विधानसभा के अंतर्गत रीठी तहसील के एक गांव में मेगा टीकाकरण शिविर में टीकाकरण का रिकार्ड बना। बहोरीबंद विधायक प्रणय पांडे तथा कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने इसकी पहल की थी। यह मेगा वेक्सीनेशन शिविर रीठी के समीप ग्राम अमगंवा में लगा था।

शिविर में टीका लगवाने पहुंचे लोगों का पुष्प देकर स्वागत किया गया। इंतजार कर रहे लोगों के लिए यहां व्यवस्था की गई थी।

पूरे जिले के लिए इसे जनजागरण की अच्छी खबर खबर कहा जाए तो अतिशयोक्ति नहीं होगी। रीठी तहसील के ग्राम अमगवां में आज एक दिवसीय टीकाकरण शिविर का आयोजन विधायक प्रणय पांडे व कलेक्टर प्रियंक मिश्रा के विशेष प्रयास से लगा। इस वेक्सीनेशन मेगा शिविर में गांव के  777 लोगों को फर्स्ट डोज का टीका लगाया गया। रीठी स्वास्थ्य केंद्र के अमले द्वारा लोगों ने जागरूक होकर टीका लगवाया शिविर में एसडीएम बलवीर रमन सहित  जिम्मेदार शासकीय अमला मौजूद था।

Exit mobile version