बल्ले वाले MLA आकाश विजयवर्गीय ने अब विधानसभा में उठाया यह मुद्दा

0521 443690 madhya pradesh assembly mpvidhansabhadtnicdtin 1

भोपाल। इंदौर में बल्ला कांड से चर्चित हुए भाजपा विधायक आकाश विजयवर्गीय पहली बार विधानसभा में बोले तो इस कांड से जुड़े मुद्दे पर चर्चा करना नहीं भूले।

रविवार को विधानसभा में नगरीय विकास विभाग की बजट चर्चा में हिस्सा लेते हुए उन्होंने कहा कि इंदौर में कुछ प्रभावी लोगों द्वारा गरीबों के मकानों को जर्जर बताकर छीना जा रहा है। उन्हें तोड़कर कब्जा किया जा रहा है। हालांकि आकाश विजयवर्गीय ने पिछले दिनों हुए बल्ला कांड का जिक्र नहीं किया।

आकाश विजयवर्गीय ने कहा कि जर्जर मकानों को तोड़कर प्रभावी लोगों को दिया जा रहा है। यह एक बड़ा घोटाला है। उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष से मांग की कि इस मामले की निष्पक्ष जांच की जाए।

गौरतलब है कि पिछले दिनों इंदौर में नगर निगम द्वारा एक जर्जर भवन को तोड़ने की कार्रवाई का आकाश विजयवर्गीय ने विरोध किया था और इस दौरान निगम के एक कर्मचारी को क्रिकेट बैट से भी मारा था।

भाजपा के वरिष्ठ नेता कैलाश विजयवर्गीय के बेटे आकाश विजयवर्गीय को इस कांड के बाद देशभर में आलोचना झेलनी पड़ी थी। खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऐसे लोगों को पार्टी से निकालने की सलाह दे डाली थी।

Leave a Reply