बरही के मचमचा-जंगल से पकड़ी गई बाघिन ने दिए थे 4 शावको को जन्म

बरही: 4 नवजात शावको की मौत के मामले में पता चला है कि बरही के मचमचा जंगल से पकड़ी गई आदमखोर बाघिन प्रेग्नेंट थी, जिसने प्रीमैच्योर बच्चो को जन्म दिया था,
बांधवगढ़ के बठान कैम्प में 4 शावको के मौत का मामला
…तो इंजेक्शन देने से हुई प्रीमैच्योर डिलेवरी
जो एक-एक कर मौत की नींद सो गए। सूत्रों से पता चला है कि नेशनल पार्क, वाइल्ड लाइफ व वन विभाग के अधिकारियों को यह नही पता था कि जिस बाघिन को इनक्लोजर(बेहोशी का इंजेक्शन) दे रहे है, वह अपने पेट मे चार बच्चो को पाल रही है।
बेहोशी का इंजेक्शन वह बर्दास्त नही कर पाई, जिससे समय से पहले बाघिन ने 4 बच्चो को जन्मा, जिनकी अब मौत हो चुकी है।
वही बाघिन को पकड़ने के बाद उसे बाड़ा के अंदर बने कंक्रीट के मकान नेशनल पार्क बांधवगढ़ के बठान सीएफ सूट में बंधक रख दिया गया, जहाँ अधिक गर्मी व वातावरण अनुकूल न होने से ऐसी स्थिति निर्मित हुई है।
इस घटनाक्रम के बाद नेशनल पार्क प्रबंधन सकते में है, और पूरे घटनाक्रम को दफन करने का पूरा प्रयास किया गया। मामला प्रकाश में आने के बाद मनगढंत जानकारी दी जा रही है।
पहले यह बताया गया कि बरही से पकड़े गए शावको की मौत हुई है, जबकि बरही के मचमचा जंगल से पकड़े गए शावक वयस्क हो चुके है,
जिनका संपर्क बाघिन ने भी छोड़ दिया था और बच्चो को सुरक्षित स्थान में जन्म देने के लिए वह जंगल में आंख-मिचौली का खेल खेल रही थी, जिसे इनक्लोजर देकर पकड़ा गया, जिसका खामियाजा 4 शावको को भोगना पड़ा।








