Thursday, May 28, 2026
Latest:
मध्यप्रदेश

बडा हादसा टला: दो बसों में टक्कर से 20 यात्री घायल

 इंदौर। खंडवा रोड पर सिमरोल के भेरूघाट में दो बसों में टक्कर हो गई, हादसे में 20 यात्री घायल हो गए। इनमें से चार घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है।
घटना सोमवार सुबह 12 बजे की बताई जा रही है। सूचना मिलने के बाद पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए इंदौर के एमवाय अस्पताल रेफर किया गया है।
बताया जा रहा है घाट पर ड्राइवर बस पर से नियंत्रण खो बैठा और वह सीधे दूसरी बस से जा टकराई। घटना के बाद दोनों बसों में सवार यात्री घबराकर चिल्लाने लगे।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply