Site icon Yashbharat.com

बड़ी खबर: Love Jihad कटनी में लव जिहाद का मामला? लड़की को प्रेम जाल में फंसाकर किया दुष्कर्म, गर्भपात भी कराया

1606918973

Love Jihad कटनी में लव जिहाद का मामला सामने आया है। आरोप है कि एक मुस्लिम लड़के ने हिन्दू लड़की को प्रेम जाल में फंसाकर  लगातार दुष्कर्म किया। 5 माह बाद लड़की को लड़के के धर्म की जानकारी लगी फिर दबाव बनाकर करा युवक ने गर्भपात करा दिया। मामला स्लीमनाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम लखनवारा का है। पुलिस ने प्रकरण पंजीबद्ध कर दुष्कर्म के आरोपी को  गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस एवं सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार स्लीमनाबाद- थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम लखनवारा में मुस्लिम लड़के ने एक 20 वर्ष की अविवाहित युवती को खुद को हिन्दू व समाज का होना बताकर प्रेम जाल में फंसा लिया फिर पांच माह तक दुष्कर्म करता रहा।

बताया गया कि लखनवारा निवासी युवती अपने किसी काम से 10 मार्च को तेवरी गयी हुई थी तभी इस मुस्लिम युवक से मुलाक़ात हो गयी। इस बीच दोनों से बातचीत भी होने लगी। जिसमे मुस्लिम लड़के ने अपने आप को सलमान कुशवाहा बताकर लड़की के साथ लगातार झूठ बोलकर दुष्कर्म करता रहा है।

लड़की को जब मुस्लिम युवक होने की जानकारी किसी के माध्यम से लगी तो लड़की दंग रह गई व इसकी जानकारी अपने परिजनों को बताई जिसके बाद लड़की व परिजनों ने विरोध करना शुरू किया।

लड़की के गर्भ में पांच माह का गर्भ ठहर चुका था जिसके बाद मुस्लिम लड़के ने गर्भपात कराने जोर दिया। तब लड़की का 13 मार्च को गर्भपात कराकर नजदीक ही सुनसान जगह में छिपा दिया।

आज सोमवार को सुबह लड़की के परिजनों ने स्लीमनाबाद थाना पहुँच कर आप बीती थाना प्रभारी अखिलेश दाहिया को बताई जिसके बाद गर्भपात के उक्त शिशु के शव को मँगाकर उसका पीएम कराया गया एवं लड़की को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय कटनी भेज दिया गया। आरोपी मुस्लिम युवक स्लीमनाबाद निवासी सलमान खान 21 वर्ष के खिलाफ पुलिस ने 376 का मामला पंजीबद्ध करते हुए गिरफ्तार कर लिया है।

Exit mobile version