katniLatest

बड़ी खबर: पुरानी बस्ती निवासी बुजुर्ग महिला की कोरोना से मौत, बाबा माधवशाह हॉस्पिटल में चल रहा था उपचार

कटनी। कोरोना संक्रमण की वजह से पुरानी बस्ती, गौतम मोहल्ला निवासी 77 वर्षीय महिला की आज सुबह बाबा माधवशाह चिकित्सालय माधवनगर में उपचार के दौरान मौत हो गई।

जानकारी के मुताबिक गौतम मोहल्ला, पोस्ट ऑफिस के सामने, पुरानी बस्ती निवासी बुुजुर्ग महिला को 25 सितंबर को तबियत खराब होने के बाद जिला चिकित्सालय में उपचार के लिए लाया गया था।

जहां रेपिड एंटीजन किट से उनकी जांच की गई थी। जांच में उनकी रिपोर्ट पॉजीटिव आई थीं। संक्रमण की पुष्टि होने के बाद उन्हें बाबा माधवशाह हॉस्पिटल स्थित में दाखिल कराया गया था, जहां पिछले 4 दिनों से उनका उपचार चल रहा था, जहां आज सुबह उपचार के दौरान उनका निधन हो गया।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम