CoronaLatestमध्यप्रदेश

बड़ी खबर: कटनी में पुलिस जवान, रेल कर्मचारी की पत्नी, बेटा सहित सहित 7 नए कोरोना पॉजिटिव मिले, 172 पहुंची संख्या

कटनी (यशभारत)। कटनी में आज 7 नए कोरोना मरीज मिले हैं। जिन्हें कोविड केयर सेंटर में भर्ती किया गया है।

आईसीएमआर लैब जबलपुर से कल देर रात मिली रिपोर्ट में पुलिस लाइन झिंझरी में पदस्थ एक 50 वर्षीय पुलिस कर्मचारी, पूर्व में संक्रमित एनकेजे निवासी रेल कर्मचारी की 32 वर्षीय पत्नी, उसका 8 वर्षीय बेटा, माधवनगर निवासी 53 वर्षीय पुरूष शामिल हैं।

वहीं ढीमरखेड़ा के मंगेली गांव निवासी 28 वर्षीय युवक एवं स्लीमनाबाद के वार्ड क्रमांक तीन निवासी 65 वर्षीय महिला एवं 29 वर्षीय युवक शामिल है।

कटनी में इन 7 नए कोरोना पॉजिटिव मरीजों के साथ जिले में अब कुल 172 केस हो गए हैं।

कल शनिवार को कटनी जिले से 56 लोगों के सेम्पल लेकर जांच के लिए आईसीएमआर जबलपुर भेजे गए हैं।

Back to top button