Site icon Yashbharat.com

बड़ी खबर: आंदोलित लोगों का पुलिस पर हमला, अधिकारी सहित कई पुलिस कर्मी घायल

IMG 20230926 WA0048

बड़ी घटना की खबर समीपी जिले उमरिया से मिल रही है यहां कुछ आंदोलित लोगों ने पुलिस पर हमला कर दिया। इस घटना में अधिकारी सहित कई पुलिसकर्मियों को गम्भीर चोटें आईं।

मिली जानकारी के अनुसार उमरिया जिला मुख्यालय में जनजातिया कार्य मंत्री मीना सिंह के खिलाफ आंदोलन कर रहे गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पुलिस पर हमला कर दिया।

इस घटना में एक एएसआई सत्यदेव यादव घायल हो गए हैं। कार्यकर्ताओं ने एसडीओपी के साथ भी झूम झपट की थी। घटना में घायल हुए एएसआई को उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया है।


घटना में कटनी की पूर्व महिला थाना प्रभारी मंजू शर्मा सहित दो एसआई सहित आधा दर्जन पुलिस कर्मी घायल हैं।

वहीं कुछ लोगों का कहना है कि गोंडवाणा गणतंत्र पार्टी और पुलिस के बीच अचानक झ़ड़प शुरू हो गई। जल, जंगल जमीन को लेकर चल रहे आंदोलन के दौरान आंदोलन चक्काजाम में बदला जिसके बाद पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया इसके बाद आंदोलनकारियों के हमले में दो पुलिसकर्मी घायल हो गए जबकि गोंगपा के कई कार्यकर्ताओं को भी चोटें आईं हैं।

विस्तृत विवरण के लिए खबर को रिफ्रेश करते रहण

Exit mobile version