jabalpur

बड़ा हादसा: बेटी को लेकर अपने घर गंगा मैया रांझी आ रहे पिता की ट्रक से टक्‍कर में मौत, पुत्री घायल

जबलपुर । खमरिया थाना के अंतर्गत उमरिया मेन रोड पर ट्रक कर टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई है, जबकि युवती को गंभीर चोट आने के कारण विक्टोरिया में इलाज चल रहा है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार पवन कश्यप पिता रमेश कश्यप उम्र ३५ वर्ष बाइक में अपनी बेटी को बरेला से लेकर अपने घर गंगा मैया रांझी आ रहा था । वह उमरिया मेनरोड के पास पहुंचा ही था कि में तेजी से जा रहे स्वराज माजदा ट्रक क्रमांक सीजी ०४ ८९५४ ने पीछे से टक्कर मार दी। ट्रक का पिछला चका पवन के सिर पर से निकल जाने से पिछला हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। उसकी बेटी को भी कमर में चोट आई । स्थानीय लोगों ने तुरंत १०८ की मदद से उन्हें विक्टोरिया पहुंचाया गया जहां डॉक्टर ने पवन कश्यप को मृत घोषित करके दिया है वहीं बेटी को स्थिति काफी नाजुक बताई जा रही है।

Back to top button