बजट 2018-19 में पश्चिम मध्य रेलवे के लिए महत्वपूर्ण कार्यो हेतु आवंटित राशि 

 जबलपुर। वर्ष 2018-19 में पश्चिम मध्य रेलवे में प्रोजेक्ट्स के लिए 3200 करोड़ राशि का आवंटन हुआ है जो कि जो कि पिछले वर्ष आवंटित राशि 2962 करोड़ से 8 प्रतिशत अधिक है।

 बजट 2018-19 में पश्चिम मध्य रेलवे के लिए महत्वपूर्ण कार्यो हेतु आवंटित राशि  

1.नई लाईनों के कार्यो के लिए 575 करोड़ की राशि का आवंटन हुआ है इसमें से ललितपुर- सिंगरौली, जिसकी लम्बाई 541 किमी है, के लिए 315 करोड़, रामगंजमंडी-भोपाल (262 किमी) के लिए 260 करोड़ का आवंटन हुआ है।

2.दोहरीकरण एवं तिहरीकरण की 14 परियोजनाओं के लिए 1140 करोड़ रूपये का आवंटन हुआ है। इनमे से कटनी-बीना तीसरी लाईन (155 करोड़) बीना-कोटा डवलिंग (200 करोड़),भोपाल-बीना (20 करोड़), कटनी-सिंगरौली डवलिंग (362 करोड़), सतना-रीवा (75 करोड़), आदि प्रमुख हैं।  

  1. यात्री सुविधा के लिए इस वर्ष 70 करोड़ राशि का आवंटन हुआ है। साथ ही फुटओवर ब्रिज (थ्व्ठ) तथा हाईलेवल प्लेटफॉर्म का निर्माण एवं स्टेशन पर साफ्ट अपग्रेडेसन के लिए क्रमशः 325 एवं 100 करोड़ लागत के नये कार्य स्वीकृत हुये हैं।

भारतीय रेल स्तर पर यात्री सुविधाओं को बढ़ावा देने के लिए निम्नलिखित नये कार्य स्वीकृत किये गये हैं।

ऽ प्लेटफॉर्म पर 2589 एस्केलेटर का प्रावधान (2589 करोड़)ऽ 500 स्टेशनों पर 1000 लिफ्ट का प्रावधान। (404 करोड़)ऽ स्टेशनों पर वॉशेवल एप्रान का प्रावधान। (200 करोड़)ऽ 25 स्टेशनों पर क्विक वाटरिंग अरेंजमेंट (50 करोड़)इन कार्यो की स्वीकृति से हम पश्चिम मध्य रेल के सभी ‘‘ए-1’’ एवं ‘‘ए’’ श्रेणी के स्टेशनों पर लिफ्ट एवं एस्केलेटर का प्रावधान कर सकेेंगे।

  1. यातायात सुविधा के लिए इस वर्ष 145 करोड़ राशि का आवंटन किया गया है।साथ ही इसमें कॉर्ड लाईन निर्माण के लिए 135 करोड़ की लागत का नवीन कार्य स्वीकृत किया गया है। इसमे कछपुरा, गुना, रूठियाई, सवाईमाधोपुर, रामगंजमण्डी में यातायात को सुगम बनाने के लिए कॉर्ड लाईन का निर्माण किया जायेगा। 

  2. कटनी में सेन्ट्रलाईज्ड व्हील सेट मेन्टनेंस फेेसेलिटी के लिए 67 करोड़, बीना में डम्डन् कार शेड फेसेलिटी के लिए 20 करोड़, कोटा में कोचिंग डिपों अपग्रेडेसन  के लिए 05 करोड़ लागत के नवीन कार्य स्वीकृत हुये हैं।

  3. रेल ओवर ब्रिज तथा रेल अन्डर ब्रिज ;त्व्ठध्त्न्ठद्ध की प्रगति के लिए इस वर्ष 320 करोड़ राशि का आवंटन हुआ है।

  4. 4 स्टेशनों (नरसिंहपुर, बरगंवा, मैहर, दमोह) पर त्च्थ् थाना एवं बैरक के निमार्ण के लिए 40 करोड़ की लागत का नवीन कार्य स्वीकृत हुआ है।

  5. पुराने ब्रिजों के सुदृढ़ीकरण के लिए 68 करोड़ लागत के 13 नये कार्यो में स्वीकृति   प्रदान की गयी है।

  6. 12 लेवल क्रासिंग की इन्टरलाकिंग तथा स्टेन्डर्ड हाईटगेज के लिए 32 करोड़ की लागत के नये कार्य स्वीकृति किये गये हैं।

  7. पश्चिम मध्य रेल में 1600 करोड़ की लागत के 5 विद्युतीकरण परियोजनाओं हेतु इस वर्ष 396 करोड़ राशि का आवंटन किया गया है। इसमें इटारसी-कटनी-मानिकपुर (653किमी) के लिए 63 करोड़, कटनी-सिंगरौली (260किमी) के लिए 100 करोड़, रतलाम-निमच-चन्देरिया-कोटा (348किमी) के लिए 126 करोड़, विजयपुर-मक्सी के लिए 91 करोड़, गुना-ग्वालियर (227किमी) के लिए 15 करोड़ की राशि का आवंटन  इस वर्ष किया गया।

  8. भारतीय रेल स्तर पर इन्फ्रास्ट्रक्चर के आधुनिकीकरण के लिए  एवं स्टॉफ वेलफेयर  के लिए कुल 89702 करोड़ रूपये के 11 कार्य स्वीकृत किये गये हैं। ऽ नई लाईनो का निर्माण (10000 करोड़) ऽ इन्फरर्मेशन टेक्नालॉजी वर्क्स (250 करोड़)ऽ सिग्लनिंग सिस्टम का आधुनिकीकरण (77900 करोड़)ऽ 100 कोचिंग पिट लाईन का आधुनिकीकरण (300 करोड़) ऽ स्टेशनों पर बाउंन्ड्रीवाल का निर्माण (500 करोड़)ऽ 300 बी केटेगरी के स्टेशनों पर वाई-फाई का प्रावधान (115 करोड़)ऽ टेऊनिंग सुविधाओं में वृद्धि हेतु कार्य (180 करोड़)ऽ नये क्वार्टर का निर्माण (165 करोड़)ऽ गोल्डन चतुर्भुज एवं उसकी डाइगनल्स टेऊक मेन्टेनर की सुरक्षा हेतु टभ्थ् आधारित टेऊन वार्निंग सिस्टम (92 करोड़) ऽ अन्य इमरजेन्सी टेऊक नवीनकरण कार्य (200 करोड़)

Exit mobile version