Site icon Yashbharat.com

प्राइवेट पार्ट में छुपाकर ले जा रही थी ड्रग्स के 78 पैकेट, पहुंची जेल

hathkadi

लंदनः लंदन में एक महिला द्वारा अपने प्राइवेट पार्ट में कोकीन और हेरोइन के 78 पैकेट छुपाकर ले जाने का मामला सामने आया है। ग्लास्गो की रहनेवाली इस महिला को लंदन में पुलिस ने उस वक्त अरेस्ट किया था, जब वह ड्रग्स बेचने के लिए सौदा तय कर रही थी। 31 साल की महिला ने शुरुआत में तो पुलिस को चकमा देकर भागने की कोशिश की, लेकिन बच नहीं सकी। पुलिस को गुमराह करने के लिए उसने अपना नाम भी गलत बताया था। हाथ में मौजूद पैकेट को उसने मुंह में भी डालने की कोशिश की, लेकिन पुलिसकर्मियों ने उसे पकड़ लिया।

Daily record की रिपोर्ट के अनुसार, कार्सन नाम की इस महिला ने ड्रग्स के पैकेट को अपने प्राइवेट पार्ट्स में छुपा रखा था, लेकिन पुलिस जांच में सब सामने आ गया। महिला ने अपनी ब्रा के स्ट्रिप में भी कुछ पैकेट छुपा रखे थे। अधिकारियों ने महिला के पास से 53 पैकेट कोकीन के और 25 हेरोइन के जब्त किए। महिला ने बताया कि उसने ये ड्रग्स अपने इस्तेमाल के लिए खरीदे थे। महिला ने कहा, “मुझे पता है कि लंदन में कहां ड्रग्स मिलती है और कहां से हम खरीद सकते हैं। मैंने अपने पिता को भी ऐसा करते देखा था और उनकी मौत भी ड्रग्स के ओवरडोज के कारण ही हुई थी।”

Exit mobile version