प्रयागराज हत्याकांड का खुलासा, बेटा ही निकला माता-पिता बहन और पत्नी का हत्यारा
प्रयागराज। पृयागराज में गुरुवार की दोपहर चार हत्याओं से प्रयागराज में हड़कंप मच गया पास पड़ोस के लोग हम गए थे हर कोई इस जघन्य अपराध की निंदा कर रहा था .lसूचना पुलिस को हुई तो मौके पर पुलिस विभाग के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए l
घटना स्थल पर पहुंची पुलिस के आला अधिकारियों के सख्त निर्देश पर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए फौरन तफ्तीश करना शुरू कर दियाl
घटनास्थल परआला अधिकारी सहित डीएम प्रयागराज, आईजी व एडीजी भी मौके पर पहुंच गए थे। आपको बताते चलें कि यह घटना गुरुवार की दोपहरधूमनगंज थाना क्षेत्र के प्रीतम नगर में एक साथ चार हत्याएं हुई थी।
घटनास्थल से जो जांच की गई उससे कातिल व हत्या के कारणों का पता नहीं चल पा रहा था। लेकिन जांच पड़ताल के दौरान चौंकाने वाला खुलासा सामने आया है। जिसमें या पता चला है यह सामूहिक हत्याकांड को अंजाम देने वाला कोई और नहीं बल्कि तुलसीराम का सगा बेटा पिता मां बहन और पत्नी की हत्या कराई थी। पुलिस ने खुलासा करते हुए इस बात पर मुहर लगाई।
बता दें कि यह हत्या प्रॉपर्टी विवाद के चलते हुई है, बेटे ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर इस जघन्य अपराध को अंजाम दिया। पूरा मामला प्रॉपर्टी व अवैध संबंध का है, इस पूरे हत्याकांड को अंजाम देने के लिए कुल ₹800000 की सुपारी लड़के के द्वारा दी गई थी।
शुरू से ही बेटे की भूमिका संदिग्ध लग रही थी, उसने अपने बयान में बताया की हत्या के वक्त वाह किसी को पैसा देने कटरा गया हुआ था जब वह लौटकर आया तो दरवाजा अंदर से बंद था, उसने लात से मारकर दरवाजा खोला तो अपने पिताजी वह अन्य परिवार के सदस्यों को मरा हुआ पाया। पुलिस शुरू से ही उसे संदिग्ध मान रही थी, अंततः पुलिसिया पूछताछ में यह खुलासा हो गया इन सभी हत्याओं का मास्टरमाइंड वह खुद था।