प्रदेश सरकार ने निरस्त की नियुक्तियां
जबलपुर।प्रदेश में सत्ता परिवर्तन के साथ ही पूर्व सरकार द्वारा दी गई नियुक्तियों को निरस्त करने का सिलसिला शुरू हो गया है। नवनिर्वाचित प्रदेश सरकार ने इसकी शुरूआत राज्य विमुक्त, घुमक्कड़ एवं अद्र्धघुमक्कड़ जनजाति विकास अभिकरण,पशुधन एवं कुक्कुट विकास निगम के अध्यक्षों की नियुक्तियां निरस्त करने की जानकारी दी है। गौरतलब है कि भाजपा शासनकाल में अपने चहेतों को बांटी गई ये नियुक्तियां रद्द होने की बात सत्ता परिवर्तन के साथ ही शुरू हो गयी थी । वही इन विभागों के अध्यक्ष भी अपनी नियुक्ति के निरस्त होने का इंतजार कर थे ।
श्री संजय सिंह की नियुक्ति निरस्त
राज्य शासन द्वारा राज्य विमुक्त, घुमक्कड़ एवं अद्र्धघुमक्कड़ जनजाति विकास अभिकरण के अध्यक्ष श्री संजय सिंह की नियुक्ति तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दी गई है। विमुक्त घुमक्कड़ एवं अद्र्धघुमक्कड़ जनजाति कल्याण विभाग ने गुरूवार को इस बाबत आदेश जारी किया है।
मुंशीलाल की नियुक्ति निरस्त
राज्य शासन द्वारा मध्यप्रदेश राज्य पशुधन एवं कुक्कुट विकास निगम के अध्यक्ष श्री मुंशीलाल की नियुक्ति को तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिया गया है । पशुपालन विभाग ने गुरूवार को इस संबंध में आदेश जारी किया है ।








