Friday, May 15, 2026
Latest:
मध्यप्रदेश

पूर्व भाजपा विधायक सुरेंद्रनाथ के बयान पर मध्‍यप्रदेश विधानसभा में हंगामा

भोपाल। गुमठी वालों के पक्ष में प्रदर्शन करते वक्त भोपाल मध्य के पूर्व विधायक सुरेंद्रनाथ सिंह ने सारी हद लांघते हुए मुख्यमंत्री कमलनाथ का खून सड़कों पर बहाने का जो बयान दिया वो भाजपा के लिए परेशानी का सबब बन गया। विधानसभा में सत्तापक्ष कांग्रेस के विधायकों ने जमकर हंगामा किया।

पूरे विधायक गर्भगृह में आ गए और आसंदी के सामने भाजपा के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। इस दौरान मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री कमलनाथ को मारने की भाजपा साजिश रच रही है। पूर्व विधायक खून-खराबे की बातें कर रहे हैं। पार्टी को सदन में माफी मांगनी चाहिए।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply