Site icon Yashbharat.com

पूर्व क्रिकेटर इमरान खान ने किया तीसरा निकाह, आध्यात्मिक गुरु है तीसरी पत्नी

cricket 1

इस्लामाबाद। तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी के प्रमुख और पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर और इमरान खान ने तीसरी शादी कर ली है। 65 वर्ष की उम्र में उन्होंने एक आध्यात्मिक गुरु बुशरा मानिका नामक महिला से निकाह कर लिया है। उनकी पार्टी ने उनके निकाह की पुष्टि भी कर दी है। उनके निकाह की तस्वीरें सोशल मीडिया में वायरल हो रही हैं।imran bushra pakistan

खबरों के अनुसार इमरान खान का निकाह 18 फरवरी की रात हुआ जिसमें परिवार वाले और करीबी दोस्त ही शामिल हुए। मालूम हो ही पिछले महीने ही इमरान की शादी की खबरे मीडिया में आने लगी थीं। हालांकि, तब उनकी पार्टी ने बयान जारी कर बताया था कि इमरान ने बुशरा मानिका नाम की महिला के सामने शादी का प्रस्ताव रखा है और जवाब का इंतजार है।

कौन है बुशरा

बुशरा एक आध्यात्मिक गुरू हैं और पाकपट्टन में बुशरा बीबी के लिए प्रसिद्ध हैं। इमरान से निकाह के पहले उन्होंने खवार फरीद मनेका से शादी की थी जो एक वरिष्ठ कस्टम अधिकारी हैं। लेकिन कुछ साल पहले दोनों की राहें जुदा हो गई। बुशरा के पहले से 5 बच्चे हैं । बुशरा और इमरान 2015 में एक चुनाव के दौरान मिले थे।

Exit mobile version