Site icon Yashbharat.com

पूछताछ करने ले गई थी पुलिस, पेड़ पर झूलता म‍िला शव

26 01 2021 umaria crime hang

उमरिया। अपहरण के एक मामले में कटनी जिले की विजयराघवगढ़ पुुलिस उमरिया जिले के ददरौडी निवासी एक ग्रामीण को पूछताछ के लिए ले गई और अगले ही दिन उसकी लाश गांव में पेड़ पर झूलती पाई गईम लाश को पेड़ पर झूलता हुआ देखकर गांव के लोगों में आक्रोश व्याप्त हो गया। इस मामले में परिजनों ने पुलिस पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस कोतवाली थाना अंतर्गत ग्राम ददरौडी निवासी राजू बसोंर के खेत में सियाचरण पिता राम मित्र द्विवेदी उम्र 57 वर्ष की संदिग्ध अवस्था में सुबह पेड़ पर लटकता शव मिला है।

इस घटना के बाद ग्रामीण आक्रोशित हो गए। उनका कहना था कि मृतक की हत्या कर शव को पेड़ पर लटकाया गया है। घटना की जानकारी मिलने के बाद कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव एवं पुलिस अधीक्षक विकाश शाहवाल मौके पर पहुंचे,और ग्रामीणों को समझाइश दी।जिसके बाद किसी तरह एफएसएल टीम एवम फिंगर प्रिंट टीम के समक्ष शव को नीचे उतारा गया और ज़रूरी करवाई की गई है।इस दौरान मौके पर मौजूद सैकड़ो की तादात में आक्रोशित ग्रामीण जन मामले से जुड़े संदिग्ध आरोपितों पर कार्रवाई की मांग कह रहे थे।

Exit mobile version