राजस्थान और गुजरात के बीच नई सौगात: सूरत से उदयपुर के बीच 3 अक्टूबर से चलेगी वंदे भारत एक्सप्रेस, जानें रूट, समय और स्टॉपेज

राजस्थान और गुजरात के बीच नई सौगात: सूरत से उदयपुर के बीच 3 अक्टूबर से चलेगी वंदे भारत एक्सप्रेस, जानें रूट, समय और स्टॉपेज

नई दिल्ली / सूरत: गुजरात और राजस्थान के बीच रेल कनेक्टिविटी को और बेहतर बनाने के लिए भारतीय रेलवे एक बड़ा कदम उठाने जा रहा है। पश्चिम रेलवे जोन द्वारा गुजरात के सूरत और राजस्थान के उदयपुर सिटी के बीच एक नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की शुरुआत की जा रही है।

यह नई वंदे भारत एक्सप्रेस 3 अक्टूबर से अपनी व्यावसायिक (Commercial) सेवा शुरू करेगी। रेलवे ने 1 अक्टूबर से इस ट्रेन में सीटों की बुकिंग भी शुरू कर दी है। यह ट्रेन 530 किलोमीटर की दूरी महज 7 घंटे 25 मिनट में तय करेगी।

उदयपुर-असारवा वंदे भारत का बदला गया रूट

गौरतलब है कि सूरत और उदयपुर के बीच शुरू की जा रही यह ट्रेन दरअसल उदयपुर सिटी और असारवा के बीच चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस (ट्रेन नंबर 26963/26964) का ही विस्तारित रूप है, जिसकी शुरुआत इसी साल फरवरी में की गई थी। इस रूट पर कम यात्री मिलने के कारण रेलवे ने अब इसे नए नंबर के साथ सूरत तक बढ़ाने का फैसला किया है।

ट्रेन का रूट और सभी प्रमुख स्टॉपेज

सूरत और उदयपुर सिटी के बीच यह ट्रेन दोनों दिशाओं में निम्नलिखित स्टेशनों पर रुकेगी:

समय-सारणी और संचालन के दिन (Time Table)

यह ट्रेन सप्ताह में 6 दिन (सोमवार, बुधवार, गुरुवार, शुक्रवार, शनिवार और रविवार) संचालित होगी। मंगलवार को इसका संचालन नहीं होगा।

1. ट्रेन नंबर 26904 (उदयपुर से सूरत) – 3 अक्टूबर से लागू:

2. ट्रेन नंबर 26903 (सूरत से उदयपुर) – 4 अक्टूबर से लागू:

↑
Exit mobile version