jabalpur

पुलिस की बड़ी लापरवाही: नरसिंहपुर दुर्घटना का ट्रक चालक मेडिकल कालेज से फरार

 

नरसिंहपुर दुर्घटना का ट्रक चालक मेडिकल कालेज से फरार
नरसिंहपुर पुलिस ने जबलपुर पुलिस को दी ही नहीं थी जानकारी
मेडिकल में एक मौत, मृतक संख्या 6 हुई
जबलपुर, यशभारत। जबलपुर पुलिस को बिना जानकारी के नरसिंहपुर जिले का दुर्घटना का आरोपी मेडिकल में छोड़कर चली गई। आज जब वह भागा तो जबलपुर पुलिस को यह ही नहीं मालूम था कि वह भर्ती है। क्योंकि नरसिंहपुर पुलिस ने जबलपुर पुलिस को बताया ही नहीं।अब नरसिंहपुर पुलिस अपने स्तर पर चालक की पतासाजी कर रही है। नरसिंहपुर के पाठा गांव के पास एक ट्रक पलटने से पांच लोगों की मौत हो गई। इस घटना में 11 लोग घायल हुए हैं और 5 की मौत हो गई है। मेडिकल में एक व्यक्ति की मौत होने से संख्या 6 हो गई है।
इन दोनों घायलों को मेडिकल कालेज अस्पताल भेजा गया था। जिसमें एक की मौत हो गई। वहीं दूसरा घायल जो ट्रक चालक था वह मेडिकल कालेज अस्पताल से भाग गया। इस तरह मरने वालों की संख्या 6 हो गई।
यहां उल्लेखनीय बात यह है कि नेम सिंह की मौत हो गई है। वहीं इसके साथ घायल चालक हरिओम मौका देखते ही भाग खड़ा हुआ। हैरानी की बात यह है कि नरसिंहपुर पुलिस की कार्यप्रणाली इस मामले में काफी लचर साबित हो रही है। जो पता चला है उसके मुताबिक जबलपुर पुलिस को नरसिंहपुर पुलिस ने यह जानकारी ही नहीं दी कि यहां घायलों में जो भर्ती है वह ट्रक चालक है। इसे नरसिंहपुर पुलिस की लापरवाही उजागर होती है। इस संबंध में जब यशभारत ने मुंगवानी थाना प्रभारी शिवमंगल राठौर से बात की तो उनका कहना था कि हमें भी सुनने में आया है कि चालक मेडिकल से फरार हो गया है। उसका भाई क्वारेंटाइन जिला अस्पताल में है। पुलिस उस पर नजर रखे हुए है।

Back to top button