Sunday, April 26, 2026
Latest:
katniLatestमध्यप्रदेश

अपराजिता महिला मंडल ने मनाया महिला दिवस

कटनी(YASHBHARAT.COM)। उपनगरीय क्षेत्र मंगलनगर में अपराजिता महिला मंडल के द्धारा विश्व महिला दिवस धूमधाम व हर्षोउल्लास के साथ मनाया गया। विश्व महिला दिवस पर आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक उपलब्धियों का जश्न मनाना और समानता की मांग करना था। कार्यक्रम के माध्यम से महिला शिक्षा, समानता, सुरक्षा और स्वास्थ्य पर विशेष जोर दिया गया। इसके अलावा कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं को आत्म रक्षा से संबंधित जानकारियां दी गई। IMG 20260310 WA0047कार्यक्रम में अपराजिता महिला मंडल अध्यक्ष नीलिमा मसीह, संस्थापक/सचिव ब्लैक बेल्ट अलका गोंड, ममता महोबिया, रिंकी गोंड, सीमा गोंड, ज्योति गिलकर, जयश्री तिवारी, तुलसा रानी सूर्यवंशी, माही सूर्यवंशी, माया कनौजिया, डिम्पल सिंह, आकांक्षा मेहरा, चंद्रावती पासी, शिवकुमारी गोंड, शिल्पा, अंजलि, तान्या, आंचल, अमृता, इशिता, राधिका, स्नेहलता, वर्षा, सविता रावत, मोनिका डेनियल, सुशीला कुशवाहा, मूर्ति बाई, देविका सिंह उपस्थित रहीं।

Vivek Shukla

28 वर्ष से पत्रकारिता, क्राइम रिपोर्टर के रूप में लंबा अनुभव डिजिटल मीडिया में सक्रिय, खबरों का फॉलोअप तथा उसकी तह तक जाना वर्तमान में यशभारत डॉट कॉम में उप संपादक