Thursday, May 14, 2026
Latest:
Latestअंतराष्ट्रीय

ब्रिटेन में पीएम मोदी के खिलाफ प्रदर्शन, तिरंगे का अपमान, ब्रिटिश सरकार ने मांगी माफी

लंदन। ब्रिटेन दौरे पर गए पीएम मोदी की यात्रा के दौरान भारत में हुई दुष्कर्म की घटनाओं के खिलाफ कुछ समुहों ने लंदन में प्रदर्शन किया है। जब यह प्रदर्शन जारी था तब पीएम मोदी ब्रिटिश प्रधानमंत्री थेरेसा मे के साथ द्विपक्षीय वार्ता कर रहे थे। इस दौरान राष्ट्रमंडल देशों के फ्लैग पोल से भारत का झंडा निकालकर फाड़ दिया गया जिसके बाद कुछ प्रदर्शनकारी उग्र हो गए।

इस दौरान पूरे विरोध प्रदर्शन को कवर कर रही भारतीय मूल की पत्रकार के साथ भी दुर्व्यवहार की घटना हुई। घटना को लेकर मोट्रोपॉलिटन पुलिस ने अपने बयान में कहा है कि 18 अप्रैल को दोपहर 3 बजे पार्लियामेंट स्क्वेयर पर भारतीय झंडे को नीचे उतारने की घटना हुई है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है और फिलहाल कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।

ब्रिटेन के विदेश एवं राष्ट्रमंडल कार्यालय (एफसीओ) के एक प्रवक्ता ने बताया, ‘लोगों को शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने का अधिकार है, लेकिन पार्लियामेंट स्क्वायर में एक छोटे से समूह की ओर से उठाए गए कदम से हम निराश हैं और जैसे ही हमें इस बारे में बताया गया, हमने उच्चायुक्त यशवर्धन कुमार सिन्हा से संपर्क किया

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply