कटनी में अवैध रेत परिवहन पर प्रशासन का बड़ा एक्शन- बिना नंबर प्लेट और RFID टैग के दौड़ रहा डंपर जब्त

कटनी में अवैध रेत परिवहन पर प्रशासन का बड़ा एक्शन- बिना नंबर प्लेट और RFID टैग के दौड़ रहा डंपर जब्त

कटनी में अवैध रेत परिवहन पर प्रशासन का बड़ा एक्शन- बिना नंबर प्लेट और RFID टैग के दौड़ रहा डंपर जब्त

कटनी। जिले में अवैध खनिज परिवहन पर लगाम लगाने के लिए जिला प्रशासन ने सख्ती तेज कर दी है। कलेक्टर आशीष तिवारी के निर्देश पर खनिज, वन और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सुरखी टंकी के पास स्थापित संयुक्त चेक पोस्ट पर बिना नंबर प्लेट और अनिवार्य आरएफआईडी (RFID) टैग के रेत का परिवहन कर रहे एक डंपर को पकड़कर जब्त किया है। कार्रवाई के बाद वाहन को वैधानिक प्रक्रिया के लिए बड़वारा थाने के सुपुर्द कर दिया गया है। कटनी में अवैध रेत परिवहन पर प्रशासन का बड़ा एक्शन- बिना नंबर प्लेट और RFID टैग के दौड़ रहा डंपर जब्त

दस्तावेज दिखाए पर गायब था RFID टैग और नंबर प्लेट जांच के दौरान संयुक्त टीम ने बिना नंबर प्लेट के गुजर रहे डंपर को रोककर दस्तावेजों की पड़ताल की। हालांकि चालक ने रेत परिवहन से जुड़े दस्तावेज प्रस्तुत किए, लेकिन वाहन पर अनिवार्य आरएफआईडी टैग नहीं लगा पाया गया। इसे गंभीर अनियमितता मानते हुए टीम ने वाहन को तत्काल जब्त कर लिया और खनिज एवं परिवहन नियमों के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्रवाई प्रस्तावित की है।

संयुक्त चेक पोस्ट पर 24 घंटे निगरानी, ऑनलाइन रिकॉर्ड से हो रहा मिलान प्रशासन द्वारा सुरखी टंकी चेक पोस्ट से गुजरने वाले प्रत्येक खनिज वाहन का विवरण रजिस्टर में दर्ज किया जा रहा है। पिछले एक सप्ताह से यहाँ वाहनों में लदे खनिज की मात्रा, इलेक्ट्रॉनिक ट्रांजिट पास (e-TP) और आरएफआईडी टैग की सघन जांच की जा रही है। साथ ही, चालकों द्वारा दिखाए जा रहे दस्तावेजों का ऑनलाइन रिकॉर्ड से मिलान कर परिवहन की वैधता भी सुनिश्चित की जा रही है।

इसे भी पढ़ें-  नरसिंहपुर: दीपावली की रात एनपी प्रजापति के घर कार-बाइक में आग, फायर ब्रिगेड 40 मिनट देर से पहुंचने का आरोप

मौके पर ही बनेगा RFID टैग, लगेगा जुर्माना प्रशासन ने सभी वाहन मालिकों और परिवहनकर्ताओं को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि वे अपने वाहनों में निर्धारित स्थान पर अनिवार्य रूप से आरएफआईडी टैग लगवाएं, अन्यथा सख्त कार्रवाई के लिए तैयार रहें। चेक पोस्ट की व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए जल्द ही यहां मौके पर आरएफआईडी टैग जनरेट करने की सुविधा भी शुरू की जाएगी। इसके तहत बिना टैग वाले वाहनों पर नियमानुसार जुर्माना लगाने के साथ ही वहीं पर टैग उपलब्ध कराने की व्यवस्था रहेगी।