- डाइट कटनी में जिला स्तरीय शैक्षिक संवाद उन्मुखीकरण का प्रथम चरण संपन्न, शिक्षकों ने सीखे गणित को आसान बनाने के व्यावहारिक तरीके
- शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने की पहल: डाइट कटनी में शैक्षिक संवाद कार्यक्रम के तहत शिक्षकों को दिया गया प्रशिक्षण
कटनी। कलेक्टर श्री आशीष तिवारी के निर्देशन में जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट) कटनी में जिला स्तरीय शैक्षिक संवाद उन्मुखीकरण कार्यक्रम का प्रथम चरण सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस कार्यशाला में बहोरीबंद, ढीमरखेड़ा और विजयराघवगढ़ विकासखंड के नोडल जन शिक्षकों एवं सहजकर्ताओं ने सक्रिय सहभागिता की।
दो पालियों में हुआ प्रशिक्षण, ‘हांसिल वाले घटाव’ पर विशेष फोकस कार्यक्रम की पहली पाली में राज्य शिक्षा केंद्र के दिशा-निर्देशों के अनुरूप शैक्षिक संवाद से जुड़े प्रमुख विषयों पर प्रतिभागियों को उन्मुखीकरण (ओरिएंटेशन) प्रदान किया गया। वहीं, दूसरी पाली में प्रतिभागियों और डीएलएड (D.El.Ed) के प्रशिक्षु विद्यार्थियों ने ‘हांसिल वाले घटाव’ (Subtraction with borrowing) की प्रक्रिया पर समूह में प्रभावी प्रस्तुतीकरण दिया।
बच्चों के सीखने के स्तर के अनुरूप समाधान पर चर्चा इस व्यावहारिक गतिविधि के माध्यम से शिक्षकों ने बारीकी से समझा कि प्राथमिक स्तर पर विद्यार्थियों को हांसिल वाले घटाव को समझने और हल करने में किन कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। साथ ही, समूह प्रस्तुतीकरण के जरिए बच्चों के सीखने के स्तर के अनुरूप इन चुनौतियों के समाधान और शिक्षण की सरल व व्यावहारिक विधियों पर विस्तार से चर्चा की गई।
ये रहे उपस्थित उन्मुखीकरण कार्यक्रम में डाइट प्राचार्य एमपी डुंगडुंग, प्रशिक्षण प्रभारी राजेन्द्र असाटी, शैक्षिक संवाद प्रभारी राकेश सिननरकर, निधि चतुर्वेदी एवं हेमंत सहित बड़ी संख्या में शिक्षक व प्रतिभागी उपस्थित रहे। डाइट कटनी में जिला स्तरीय शैक्षिक संवाद उन्मुखीकरण का प्रथम चरण संपन्न, शिक्षकों ने सीखे गणित को आसान बनाने के व्यावहारिक तरीके











