छठ पर बिहार जाने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी-दिल्ली सरकार ने शुरू कीं 77 स्पेशल बसें, जानें रूट और किराये की पूरी डिटेल
नई दिल्ली। छठ महापर्व पर अपने घर जाने वाले बिहार और पूर्वांचल के लाखों लोगों को दिल्ली और बिहार सरकार ने बड़ी सौगात दी है। ट्रेनों में टिकटों की भारी मारामारी और भीड़ को देखते हुए दोनों राज्यों ने संयुक्त रूप से 77 अंतरराज्यीय बसें चलाने का फैसला किया है। दिल्ली के परिवहन मंत्री पंकज सिंह ने बृहस्पतिवार को इसकी जानकारी देते हुए बताया कि ये बसें यात्रियों को सुरक्षित और किफायती किराये पर घर पहुंचाने के लिए शुरू की गई हैं।
आनंद विहार से इन 5 प्रमंडलों के लिए चलेंगी बसें शुरुआती व्यवस्था के तहत, दिल्ली के आनंद विहार बस टर्मिनल से बिहार के पांच प्रमुख प्रमंडलों के लिए कुल 77 बसें संचालित की जा रही हैं: छठ पर बिहार जाने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी-दिल्ली सरकार ने शुरू कीं 77 स्पेशल बसें, जानें रूट और किराये की पूरी डिटेल
मुजफ्फरपुर: 36 बसें
पटना: 13 बसें
पूर्णिया: 12 बसें
गयाजी: 10 बसें
दरभंगा: 6 बसें
एसी, स्लीपर और लग्जरी बसों का मिलेगा विकल्प परिवहन विभाग के अनुसार, यात्री अपनी सुविधा के अनुसार वातानुकूलित (AC), गैर-वातानुकूलित (Non-AC), स्लीपर और सामान्य बसों में सफर कर सकेंगे। लंबे रूट को देखते हुए लग्जरी वोल्वो बसें भी चलाई जा रही हैं। बस की श्रेणी के आधार पर यात्रियों को किराये में विशेष रियायतें भी दी जा रही हैं।
10 साल तक वैध रहेगा समझौता, डीटीसी को भी होगा फायदा परिवहन मंत्री ने कहा कि इस पहल से न केवल त्योहार के दौरान यात्रियों की भीड़ कम होगी, बल्कि दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी) का राजस्व भी बढ़ेगा। दोनों राज्यों के बीच हुए समझौता ज्ञापन (MoU) के तहत यह व्यवस्था अगले 10 वर्षों तक वैध रहेगी और एक राज्य में जारी टिकट दूसरे राज्य में भी मान्य होंगे। पर्यावरण सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इन रूटों पर केवल बीएस-6 (BS-VI) मानक वाली सीएनजी और इलेक्ट्रिक बसों को ही अनुमति दी जाएगी।












