AIIMS भोपाल में असिस्टेंट प्रोफेसर बनने का सुनहरा मौका- 45 पदों पर निकली भर्ती, सैलरी बढ़कर हुई 1.90 लाख रुपये प्रतिमाह; आवेदन की तारीख भी बढ़ी

धार रोड के नए जिला अस्पताल में ओपीडी शुरू; पहले ही दिन पहुंचे 462 मरीज, MRI और टीकाकरण भी हुआ

AIIMS भोपाल में असिस्टेंट प्रोफेसर बनने का सुनहरा मौका- 45 पदों पर निकली भर्ती, सैलरी बढ़कर हुई 1.90 लाख रुपये प्रतिमाह; आवेदन की तारीख भी बढ़ी

भोपाल। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) भोपाल ने मेडिकल क्षेत्र में करियर बनाने की इच्छा रखने वाले योग्य उम्मीदवारों के लिए बड़ा अवसर जारी किया है। संस्थान ने विभिन्न विभागों में संविदा (कॉन्ट्रैक्ट) के आधार पर 45 सहायक प्रोफेसर (Assistant Professor) के पदों पर भर्ती निकाली है। खास बात यह है कि संस्थान ने इस पद के लिए समेकित मासिक पारिश्रमिक (सैलरी) में बढ़ोतरी करते हुए इसे 1,90,000 रुपये प्रतिमाह कर दिया है। इसके साथ ही उम्मीदवारों की सुविधा के लिए आवेदन की अंतिम तिथि भी आगे बढ़ा दी गई है।

इन प्रमुख विभागों में होंगी नियुक्तियां एम्स भोपाल द्वारा जारी विज्ञापन के तहत कई महत्वपूर्ण चिकित्सा विभागों में संविदा आधार पर सहायक प्रोफेसरों की नियुक्ति की जानी है। इनमें प्रमुख रूप से निम्नलिखित विभाग शामिल हैं:

  • सामान्य चिकित्सा (General Medicine)

  • कॉर्डियोलॉजी (Cardiology)

  • बर्न्स एवं प्लास्टिक सर्जरी (Burns & Plastic Surgery)

  • मेडिकल जेनेटिक्स (Medical Genetics)

  • पीडियाट्रिक सर्जरी (Pediatric Surgery) सहित अन्य विभाग

7 दिनों के लिए बढ़ी आवेदन की अंतिम तिथि संस्थान द्वारा जारी ताजा शुद्धिपत्र (Corrigendum) के अनुसार, पूर्व में जारी विज्ञापन के तहत आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि को आगे बढ़ा दिया गया है। अब इच्छुक उम्मीदवार एम्स भोपाल की आधिकारिक वेबसाइट पर शुद्धिपत्र प्रकाशित होने की तिथि से अगले 7 दिनों तक अपना आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं। पात्रता और आवेदन प्रक्रिया से जुड़ी विस्तृत जानकारी संस्थान की वेबसाइट से प्राप्त की जा सकती है।