Sunday, April 19, 2026
Latest:
#MP Vidhansabha ElectionsLatest

पीएम मोदी के खिलाफ नहीं लड़ेंगी चुनाव प्रियंका गांधी, कांग्रेस ने इनको दिया टिकट

लखनऊ। वाराणसी से प्रियंका गांधी के नामांकन का दावा खारिज हो गया है। कांग्रेस ने पीएम नरेंद्र मोदी के खिलाफ अजय राय को प्रत्याशी घोषित किया है। कांग्रेस ने गोरखपुर सीट से मधुसूदन तिवारी को टिकट दिया है।

अजय राय 2014 में भी कांग्रेस के प्रत्याशी थे और तीसरे स्थान पर थे। आम आदमी पार्टी के संयोजक दूसरे स्थान पर थे जबकि पीएम मोदी ने जीत दर्ज की थी। माना जा रहा था कि कांग्रेस पीएम मोदी को तगड़ी चुनौती पेश करेगी। लंबी कवायद के बाद कांग्रेस की ओर से वाराणसी से आखिरकार अजय राय को लोकसभा का टिकट दे दिया गया है। अब पूर्व विधायक अजय राय ही पीएम मोदी को चुनौती पेश करेंगे।

दबंग छवि के पूर्व विधायक अजय राय पर कांग्रेस ने एक बार फिर से भरोसा जताया है। कांग्रेस महासचिव तथा पूर्वी उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी को लेकर लंबे समय से चल रहा सस्पेंस आज खत्म हो गया। भाजपा के सबसे बड़े नेता को चुनौती देने वाले अजय राय ने अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत भाजपा से की थी। वे छात्र संघ के सदस्य थे। इसके बाद 1996 में भाजपा के टिकट पर विधानसभा चुनाव लड़ा और जीते। 2009 में उन्होंने भाजपा छोड़ दी। समाजवादी पार्टी के टिकट पर राज्यसभा चुनाव लड़े थे। बाद में कांग्रेस में शामिल हो गए।

समाजवादी पार्टी ने वाराणसी से शालिनी यादव को टिकट दिया है। बहरहाल, यह सवाल अभी भी बना हुआ है कि प्रियंका 2019 का चुनाव लड़ेंगी या नहीं। उनको लेकर दो सीटों का अटकलें थीं। पहली – वाराणसी और दूसरी इलाहाबाद। कांग्रेस ने इन दोनों सीटों से प्रत्याशी का ऐलान कर दिया है।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply