पाकिस्तान की फोटो शेयर कर फंसे कांग्रेस नेता, अब बांट रहे ज्ञान
नई दिल्ली । देश में चल रहे कोरोना वायरस संक्रमण (Coronavirus) और प्रवासी मजदूरों (Migrant Workers) को लेकर कांग्रेस (Congress) के नेता और प्रवक्ता वी नारायणन ने सरकार को घेरने का प्रयास किया. इसके लिए उन्होंने पहले एक फोटो अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर की। इसमें उन्होंने लिखा कि सरकार द्वारा बिना प्लान कि लॉकडाउन करने पर लोगों को नंगे पैर अपने घरों की ओर जाना पड़ा. उनकी इस फोटो को लेकर अब बवाल मचा है। दरअसल रिपोर्ट्स के मुताबिक उनके द्वारा शेयर की गई यह फोटो भारत नहीं बल्कि पाकिस्तान की है. अब यह तथ्य सामने आने पर नेता ने सफाई भी दी है। और अब ज्ञान बांट रहे हैं कि ठीक से संभाला नहीं गया. लोगों के पैरों पर इसका असर. शब्दों में नहीं बयां नहीं होता.
ट्विटर पर फोटो शेयर करते हुए वी नारायणन ने लिखा, ‘देश में कोरोना महामारी सूटबूट वाली सोसायटी के जरिये लाई गई. 12 फरवरी को चेतावनी के बाद भी देर में कदम उठाए गए. लॉकडाउन बिना प्लान किए हुआ. इससे लोगों को अपने मूलस्थान की ओर नंगे पैर चलना पड़ा.’
उन्होंने यह भी लिखा, ‘क्योंकि कोरोना वायरस फ्लाइट अटेंडेंट द्वारा लाया गया और इसे ठीक से संभाला नहीं गया. लोगों के पैरों पर इसका असर. शब्दों में नहीं बयां नहीं होता.’
इसके बाद जब उनकी फोटो को लेकर हंगामा हुआ तो उन्होंने सफाई दी । उन्होंने कहा, ‘दुख और दर्द से ड़ित गरीब लोगों के सचित्र चित्रण पर ध्यान दें. मुझे उम्मीद है कि यह सरकार का ध्यान गरीबों और प्रवासियों के मुद्दे की ओर खींचेगा. वे सबसे अधिक प्रभावित होते हैं. हालांकि मैंने एक प्वाइंट बनाने के लिए केवल तस्वीर पोस्ट की है. मैंने कभी नहीं कहा कि यह भारत में हुआ है.पी
उन्होंने एक ट्वीट में यह भी लिखा, ‘मैं प्रवासी मजदूरों की स्थिति पर सरकार का ध्यान आकर्षित करने की कोशिश कर रहा हूं, लेकिन यह दिल तोड़ने वाला है. मुझे उम्मीद है कि सरकार इसके बाद प्रवासियों की समस्या का समाधान करेगी. (मैं यह नहीं कह रहा हूं कि भारत में ऐसा हुआ है)