Site icon Yashbharat.com

पाकिस्तान बम धमाके में 25 की मौत, 30 से ज्यादा घायल

Ratlam Blast

बताया जा रहा है कि घायलों को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया है, जिनमें से कुछ की हालत गंभीर है।

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के अशांत खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में भीड़भाड़ वाले बाजार में बम धमाके की खबर है। बताया जा रहा है कि मदरसे के पास शुक्रवार को हुए शक्तिशाली बम धमाके में कम से कम 25 लोगों की मौत हो गई जबकि 30 अन्य घायल हो गए।
बताया जा रहा है कि घायलों को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया है, जिनमें से कुछ की हालत गंभीर है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके को घेर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।
अधिकारियों ने बताया कि कबीलाई जिले औरकजई जिले के कलाया इलाके में आतंकी हमला हुआ है। यहां हर शुक्रवार को जुमा बाजार लगता है और इसी बाजार में भीड़ को निशाना बनाया गया है।

Exit mobile version